Brahmakumaris Rohtak
रोहतक के डोभ गांव में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम
Brahma Kumaris Sheela Bypass Rohtak organized a de-addiction awareness drive and exhibition in Dobh village, Rohtak, promoting Rajyoga meditation and healthy living.
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र शीला बाईपास की ओर से रोहतक के डोभ गांव में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम किया गया, जिसमें गांव के ग्रामीण तथा महिला नशा मुक्ति प्रदर्शनी देखने के लिए आई। केंद्र इंचार्ज बी के रक्षा दीदी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया कहा कि जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है उसे उसके परिवार में संघर्ष पैदा होता है, तनाव बढ़ जाता है ,संबंधों में टकराव बढ़ जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अनेक बीमारियों की चपेट में आ जाता है बी के कुसुम बहन ने सभी को नशा मुक्ति प्रदर्शनी समझाई तथा बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति के लक्षण कैसे पहचाने, वह देर से घर आने लग जाता है, झूठ बोलना, बातें छुपाना शुरू कर देता है तथा बार-बार पैसे मांगना शुरू करता है तो समझ जाना चाहिए कि यह कहीं ना कहीं नशे की चपेट में आ रहा है। बीके वासुदेव भाई जी ने साप्ताहिक राजयोग कोर्स की जानकारी दी । इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 50 ग्रामीण एकत्रित हुए ।
Madhuban Fast News डोभ गांव में नशा मुक्ति अभियान
Brahma Kumaris Conducts De-Addiction Awareness Campaign in Dobh Village, Rohtak
ROHTAK : With the objective of fostering a healthy and addiction-free society, the Brahma Kumaris Seva Kendra, Sheela Bypass, organized a comprehensive De-Addiction Awareness Program in Dobh village, Rohtak. The initiative drew around 50 local villagers, including several women, who actively engaged with the de-addiction educational exhibition.
Addressing the gathering, Center In-charge BK Raksha Didi outlined the destructive ramifications of substance abuse. She emphasized that addiction destabilizes the domestic sphere, escalating emotional distress, frequent conflicts, and severe strain on family relationships, while rendering the individual susceptible to critical illnesses.
Detailing early behavioral indicators, BK Kusum Didi explained key warning signs of substance dependence, such as returning home unusually late, evasive behavior, dishonesty, and recurrent, unprompted demands for money. She noted that identifying these patterns early helps families intervene before severe harm occurs. Furthermore, BK Vasudev Bhaiji introduced the attendees to the foundational weekly Rajyoga meditation course, highlighting spiritual wisdom and daily practice as powerful pathways toward permanent liberation from addictions.
Brahmakumaris Rohtak
रोहतक में ब्रह्माकुमारीज द्वारा भव्य किसान सम्मेलन आयोजित: शाश्वत यौगिक खेती पर दिया जोर
रोहतक हरियाणा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (रोहतक शाखा), कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा स्थानीय राज भवन (निकट रेलवे फाटक, नया बस स्टैंड रोड) में एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाश्वत एवं प्राकृतिक कृषि अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 950 किसान, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रासायनिक खेती से मुक्ति और शाश्वत यौगिक खेती का संदेश
माउंट आबू (राजस्थान) से पधारे मुख्य वक्ता बीके राजू भाई जी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक विज्ञान ने कृषि में विकास तो किया, लेकिन रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से आज अन्न दूषित हो गया है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने माउंट आबू में विकसित ‘शाश्वत यौगिक खेती’ के मॉडल का उल्लेख करते हुए बताया कि परमात्मा की स्मृति और सकारात्मक विचारों (वाइब्रेशंस) से पौधों को ऊर्जावान बनाकर सात्विक व पौष्टिक फसलें उगाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में संस्था के ऐसे 75 मॉडल्स सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जहाँ किसी भी प्रकार के रसायन या कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता।
वहीं, बीके चंद्रेश भाई जी ने प्राकृतिक खेती के आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि रासायनिक खेती से किसानों की लागत बढ़ती है और स्वास्थ्य खराब होता है, जबकि प्राकृतिक पद्धति निरंतर और टिकाऊ लाभ देती है।
प्रशासन और कृषि विभाग का मिला समर्थन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जिला विकास एवं पंचायती अधिकारी (DDPO) राजपाल चहल ने कहा कि जो भी पंचायत और किसान प्राकृतिक खेती की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने ब्रह्माकुमारीज के इस अभियान की सराहना करते हुए विभाग की ओर से समर्थन का भरोसा दिया। इसके अलावा, बिजली विभाग की जेई दीपिका ने ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर जैविक सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया।
पंच-सरपंचों का सम्मान और राजयोग का अभ्यास
सम्मेलन के दौरान विभिन्न गांवों से आए पंचों और सरपंचों को मंच पर ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। बीके चेतना दीदी ने उपस्थित जनसमूह को राजयोग मेडिटेशन का व्यावहारिक अभ्यास कराया, जिससे मानसिक शांति के साथ-साथ प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टि विकसित करने की प्रेरणा मिली।
समारोह में कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किसानों को जैविक और यौगिक खेती के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बीके राजेंद्र भाई जी ने किया, जबकि केंद्र इंचार्ज बीके रक्षा दीदी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Brahma Kumaris Rohtak Organizes Mega Farmer Conference to Promote Sustainable & Yogic Farming
ROHTAK: The Agriculture & Rural Development Wing of Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya (Rohtak branch) organized a grand Kisan Sammelan (Farmer Conference) at Raj Bhawan, New Bus Stand Road, Rohtak, focusing on the Sustainable & Natural Agriculture Campaign. Around 950 farmers, village heads (Sarpanches), and local residents attended the event.
Key Highlights:
-
Yogic & Chemical-Free Agriculture: Keynote speaker BK Raju Bhai Ji from Mount Abu, Rajasthan, highlighted the adverse health and environmental impacts of excessive pesticide and chemical use. He shared insights into the Sustainable Yogic Farming model, where positive spiritual vibrations and meditation enhance plant vitality and food purity. He noted that over 75 such chemical-free model farms are running nationwide.
-
Economic & Health Viability: BK Chandresh Bhai Ji emphasized how natural farming significantly reduces farmers’ input costs while yielding healthier produce.
-
Administrative Backing: Special guest Raj Pal Chahal (DDPO, Rohtak) assured full administrative backing to village heads and farmers adopting natural agricultural techniques. Dr. Dinesh Kumar Sharma, Quality Control Officer (Agriculture Dept.), extended technical support for the campaign.
-
Community Engagement: Village panch members and sarpanches were felicitated on stage. BK Chetna Didi guided attendees through Rajyoga meditation, while BK Raksha Didi (Center Incharge) and BK Rajendra Bhai Ji coordinated the event.
Brahmakumaris Rohtak
Highway to Happiness by BK Shivani | Brahma Kumaris Rohtak Haryana | 19th Feb
Brahmakumaris Rohtak
Rajyog Shivir
संसार का हर मनुष्य सुख–शांति की तलाश में रोज मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारे में गुहार लगा रहा है। पूजा, पाठ, आरती, व्रत, उपवास, तीर्थ आदि धक्के खा खाकर इंसान थक गया है लेकिन सुख शांति आज भी कोसों दूर है.. बल्कि दुख, अशांति बढ़ती जा रही है, इसका एकमात्र कारण है देह अभिमान में वृद्धि होना और इन सब समस्याओं का एकमात्र निवारण और सुख, शान्ति का एकमात्र रास्ता स्व आत्मा का ज्ञान और परमात्मा की सही पहचान । इसी सत्य ईश्वरीय ज्ञान से और ईश्वर प्रदत्त राजयोग मेडिटेशन से सच्ची सुख, शान्ति का खजाना सहज ही मिल जाता है और सारा जीवन तनाव मुक्त होकर खुशहाल हो जाता है।”
जिसमें प्रात: 10 से 12 एवं संध्या 5 से8 बजे तक राजयोग मेडिटेशन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा
-
Brahmakumaris Rohtak4 years agoLIVE 19th Feb : Highway to Happiness by BK Shivani @ BK Rohtak Haryana
-
Brahmakumaris Rohtak4 years agoRajyog Shivir
-
Brahmakumaris Rohtak4 years agoमेडिकल विंग की रोहतक इकाई द्वारा कोविड-19 योद्धाओं का सम्मान
-
Brahmakumaris Rohtak10 years agoNavratri Photo
-
news8 years agoNash Mukati in Jhajjar (Haryana)
-
Brahmakumaris Rohtak10 years agoInternational Yoga day
-
news9 years agoShivjayanti
-
Brahmakumaris Rohtak2 months agoHighway to Happiness by BK Shivani | Brahma Kumaris Rohtak Haryana | 19th Feb

